गोरखपुर में 3 नक्सली गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार रात नक्सली विश्वजीत उर्फ कमल जी और सीमा आजाद उर्फ सीमा (पति-पत्नी) को इलाहाबाद से और आशा उर्फ हीरामन मुंडा को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया।
लाल ने कहा कि इन नक्सलियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, डिजिटल कैमरा और 1.11 लाख रुपए बरामद किए गए। तीनों प्रतिबंधित नक्सल संगठन कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) के सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ बढ़ाने के लिए भूमिगत होकर सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।
लाल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन के राज्य के विभिन्न जनपदों में क्रिया कलापों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications