जलवायु परिवर्तन पर धार्मिक नेता आगे आएं : वंगारी मथाई
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी में आयोजित दिल्ली सतत एवं विकास सम्मेलन के दौरान शनिवार को केन्या की नोबल पुरस्कार विजेता वंगारी मथाई ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न देशों को अपने धार्मिक नेताओं का सहयोग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ईश्वर ने बनाया है और हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। धार्मिक संगठन और उसके नेता लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मथाई ने अपनी संस्था के माध्यम से खेतों, स्कूलों और चर्च जैसे सामुदायिक जमीनों पर महिलाओं को 4 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए सहयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications