मैथिली में शपथ लेकर नेपाल के उप राष्ट्रपति ने खत्म किया विवाद

एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत यादव ने शपथ के नेपाली संस्करण को पढ़ा और झा ने उसे मैथिली भाषा में दोहराया। नेपाल के तराई इलाकों में मैथिली भाषा बोली जाती है। यह भाषा भारत में भी एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में है।

उप राष्ट्रपति ने इस बार शपथ लेते समय धोती के बदले पारंपरिक नेपाली पहनावा पहन रखा था। इस तरह दूसरी बार शपथ ग्रहण संपन्न हो जाने से नेपाल में संवैधानिक संकट समाप्त हो गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, कई मंत्री और मुख्य न्यायाधीश अनूप राज शर्मा मौजूद थे।

नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव अपने पहले विदेश दौरे पर 15 फरवरी को भारत आने वाले हैं। लेकिन उपराष्ट्रपति का पद निलंबित होने की वजह से संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में देश में संवैधानिक प्रमुख कौन होगा।

उल्लेखनीय है कि परमानंद झा ने नेपाल के उपराष्ट्रपति पद की शपथ जुलाई 2008 में हिंदी में लिया था जिससे देशभर में बहस का दौर शुरू हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+