बम विस्फोटों के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है तालिबान

समाचार पत्र डेली मेल की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार सेना के कमांडरों का कहना है कि आतंकी बमों को लगाने के लिए बच्चों को मजबूर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ब्रिटिश सैनिक उन पर गोली नहीं चलाएंगे।

वरिष्ठ सैन्य सूत्रों का कहना है कि बच्चों के परिजनों को तालिबानियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि वे अपने बच्चों को इस खतरनाक काम को अंजाम देने की अनुमति प्रदान करें।

तालिबान के इस नए तरीके का खुलासा शनिवार की रात अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत के सानजिन में हुआ। इस क्षेत्र में 3 राइफल्स बैटल ग्रुप के सैनिक पिछले चार महीनों से तालिबान के खिलाफ लड़ रहे हैं।

सैनिकों का कहना है कि उन्होंने आतंकियों को, बच्चों को विस्फोटक लगाने के लिए भेजते हुए देखा है। कभी-कभी तो ब्रिटिश ठिकानों से 150 गज की दूरी पर ही इस तरह की घटनाएं घट रही होती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+