मप्र में सेवानिवृत्त सैनिकों की बटालियन बनाने की तैयारी
राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन और संचार संस्थान में आयोजित बैठक में समाजसेवियों ने बढ़ते अपराधों और अपराधियों पर कार्रवाई न होने का मसला उठाया। गृह मंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में पुलिस बल की कमी बनी हुई है, इसकी वजह पिछले 10 वर्षो से पुलिस जवानों की भर्ती न होना है।
अगामी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त हो चुके सैनिकों की संविदा के आधार पर नियुक्ति कर उनकी बटालियन बनाने का मन बना रही है। इस बटालियन के सदस्यों का इस्तेमाल सुरक्षा में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications