म्यूनिख सम्मेलन में मेनन की अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भेंट
मेनन और जोंस 46वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 40 देशों के शीर्ष नेता, नीति निर्धारक और रणनीतिक सलाहकार हिस्सा ले रहे हैं।
भारत के पूर्व एनएसए एम. के. नारायणन को जर्मनी के एनएसए क्रिस्टोफ ह्यूजन ने इस सम्मेलन में निजी तौर पर आमंत्रित किया है।
सूत्रों के मुताबिक मेनन और जोंस के बीच साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
गत वर्ष इस पद पर आसीन होने के बाद मेनन की जोंस से यह पहली मुलाकात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications