पाकिस्तान में जमीन के झगड़ में 15 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुजरात जिले के सारया गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर विरोधी गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार गुजरात जिले में अक्सर झड़पे होती रहती है। गत 15 वर्षों में वहां हुई झड़पों में लगभग 50 लोग मारे जा चुके हैं।
समाचार पत्र के अनुसार शनिवार को सारया गांव में झड़प उस वक्त शुरु हुई जब एक भूमि पर दीवार खड़ी की जा रही थी, तभी विरोधी पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications