रंजीत बजाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिल्ली, मुंबई रवाना
पंचकुला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने पूर्व नौकरशाह दंपति के बेटे रंजीत बजाज को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को दिल्ली और मुंबई भेजा है। उस पर एक व्यक्ति की हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज है।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, " रंजीत के मोबाइल फोन से किए गए कॉल की निगरानी करने के बाद पुलिस को उसके दिल्ली या मुंबई में होने का पता चला है। लिहाजा, हमने कई टीमों को उसके विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापा मारने के लिए भेजा है। हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।"
रंजीत सेवानिवृत्त नौकरशाह बी.आर. बजाज और रुपन देओल बजाज का बेटा है जो 29 जनवरी से फरार चल रहा है।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश एम.एम.एस.बेदी के बेटे गुरमोहन सिंह बेदी ने रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
गुरमोहन ने कहा कि थोड़ी सी कहा-सुनी के बाद रंजीत ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी।
गुरमोहन ने आरोप लगाया था कि सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (एसजेओबीए) में पार्किं ग के दौरान हुई कहा-सुनी के बाद रंजीत और उसके दो निजी सुरक्षाकर्मियों ने उसे हथियार से मारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications