पति ने 25,000 रुपये में पत्नी को बेचा
पुलिस के अनुसार उड़ीसा के बारगढ़ जिले के धोलबंदर गांव के निवासी प्रदीप साहू ने अपनी पत्नी को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गुलीपाली गांव के निवासी दशरथ लोधी को बेच दिया था।
बारगढ़ के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बिजय साहू ने कहा कि इस संबंध में साहू के ससुर ने 29 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संबंध में उड़ीसा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने टीकमगढ़ जाकर पीड़िता को बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications