दिल्ली और उप्र में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू
स्वास्थय मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " केंद्र सरकार द्वारा नए टीकाकरण अभियान के लिए पोलियो की 4.2 करोड़ खुराक खरीदी गई है।"
राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण के नए अभियान के तहत देश भर में नौ जनवरी को दवा पिलाने का काम शुरू किया गया था। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पोलियो की दवा पिलाने का काम शुरू किया था।
दिल्ली में पिछले वर्ष पोलियो के चार मामले सामने आए थे जिनमें तीन पी1 वायरस से जबकि एक पी3 वायरस से ग्रसित था।
दिल्ली में पल्स पोलियो अभियान के अधिकारी सी.एम.कनेजू ने कहा कि दिल्ली में प्रवासियों की एक बड़ी जनसंख्या हैं जिससे यहां पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस विषाणु फैलने का खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में गत वर्ष पोलियो के 571 मामले सामने आए थे जो अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक थे।
उन्होंने बताया कि राजधानी में पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत इस बार 25 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में पोलियो के कम से कम 721 मामले सामने आए थे जिनमें 641 मामले पी1 वायरस के थे और 79 मामले पी3 वायरस के थे। बिहार में पिछले वर्ष 114 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications