सोनिया गांधी ने 12 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई (लीड-2)

सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली 12 नई रेलगाड़ियों को हरी झ्झंडी दिखायी और सात रेलगाड़ियों का मार्ग विस्तार किया। जिन नई रेलगाड़ियों को हरी झ्झंडी दिखाई गई उसमें कानपुर-नयी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नयी दिल्ली दूरंतो, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, मथुरा-कासगंज पैसेंजर, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-नौतनवा एक्सप्रेस, गोरखपुर-नौतनवा पैसेंजर तथा छपरा-मथुरा एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा मुंबई-कानपुर उद्योग नगरी एक्सप्रेस का विस्तार प्रतापगढ़ तक, हावड़ा-आगरा चंबल एक्सप्रेस का मथुरा तक, वाराणसी-लखनऊ का विस्तार कानपुर तक, गोरखपुर-भिवानी गोरखधाम एक्सप्रेस का हिसार तक, हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस का विस्तार कानपुर तक, प्रतापगढ़-रायबरेली पैसेंजर का लखनऊ तक और दुर्ग-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नौतनवा तक किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+