श्रीनगर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

रविवार को निशात इलाके में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर इन लोगों ने प्रदर्शन किया और दोषियों को सजा देने की मांग की।

श्रीनगर के निशात इलाके में शुक्रवार को गोली लगने से कक्षा 10 के छात्र जाहिद फारुख शेख की मौत हो गई थी। शेख के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना कि छात्र पर अर्धसैनिक बल के जवानों ने गोली चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

इससे पहले दत रविवार को पुराने शहर के राजौरी कदल इलाके में आंसू गैस की चपेट में आकर एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी। छात्र की मौत के बाद से पुराने शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने छात्र की मौत मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नागरिकों की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कश्मीर के मंडलीय आयुक्त नसीन लांकर मामले की जांच कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बनी समिति सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी।

पुराने शहर के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इन शहरों में पिछले दो दिनों से कड़े नियम लागू हैं।

राज्य के अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, गांदेरबल, बारामुला और कुपवाड़ा जिले में बंद की वजह से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

उधर, हुर्रियत के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने कहा है कि वह सोमवार को श्रीनगर स्थित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजी) के कार्यालय तक मार्च निकालेंगे और उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+