मनाली में 5 दिवसीय सांस्कृतिक समारोह शुरू
मनाली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सवों में से एक पांच दिवसीय शीतकालीन महोत्सव रविवार को पूरे उत्साह के साथ रविवार को मनाली में शुरू हो गया।
मनाली जिले के सब-डिविजनल मेजिस्ट्रेट और इस महोत्सव के प्रमुख राजेश्वर गोयल ने आईएएनएस को बताया, "नृत्य और संगीत से जुड़ा 12 वां शीतकालीन महोत्सव रविवार को शुरू हो गया। देश भर की लगभग 100 मंडलियां इस महोत्सव के दौरान नृत्य और कला का प्रदर्शन करेंगी।"
गुलाबा की ढलानों पर होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता इस समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
इस बार भारत के शीतकालीन खेल संघ ने हिमाचल प्रदेश शीतकालीन खेल एसोसिएशन को राष्ट्रीय सीनियर अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता गुलाबा में आयोजित कराने की अनुमति दे दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी.नेगी ने कहा, "सोलंग में बर्फ की परत अच्छी नहीं होने से इस बार इस प्रतियोगिता का आयोजन गुलाबा में किया जा रहा है।"
स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल, और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें भी शामिल होंगी।
उन्होंने कहा कि दोनों वर्गो के विजेताओं के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications