राजमार्ग बंद होने से घाटी में आपूर्ति बाधित (लीड-1)
स्थानीय लोगों को चिंता है कि यदि राजमार्ग बंद रहता है तो उन्हें आवश्यक वस्तुओं की किल्लतों का सामना करना पड़ेगा। इससे कालाबाजारियों को भी फायदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में वे ग्राहकों से मनमानी कीमतें वसूल सकते हैं।
जवाहर सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही भारी बर्फबारी जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) आलोक कुमार ने कहा कि बर्फबारी के कारण रविवार को भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
कुमार ने कहा, "ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के कारण राजमार्ग पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राजमार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हैं।"
गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में भी शनिवार को भी भारी बर्फबारी हुई थी। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में ऊपरी स्थानों पर भारी बर्फबारी और घाटी में हल्की बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लेह में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications