कान से गुब्बारा फुलाते हैं मणिशंकर

लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मणिशंकर पांडे अपने कान से गुब्बारा फुलाने का अनोखा कारनामा करते हैं। सोनभद्र जिले के ओबरा के रहने वाले 32 वर्षीय मणिशंकर पांडे राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। पिछले छह बरसों से यह अद्भुत काम करके वह आस-पास के जिलों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पांडे ने आईएएनएस से कहा कि जब भी लोग मेरे इस अनोखे हुनर को देखते हैं तो हैरत में पड़ जाते हैं और प्रोत्साहित भी करते हैं।

गुब्बारा फुलाने से पहले पांडे तेज सांस लेकर सीने में हवा भर लेते हैं फिर नाक बंद करके कान से तेज हवा निकालते हैं। इससे गुब्बारा उसी तरह फूलने लगता है जैसे मुंह से फुलाया जा रहा हो।

पांडे के मुताबिक आठ साल पहले उन्होंने एक अखबार में पढ़ा कि चीन में एक आदमी कान से तेज हवा निकालकर जलती मोमबत्तियां बुझा देता है। इस खबर को पढ़ने के बाद उनके मन में भी कान से हवा निकालकर कोई हैरतअंगेज कारनामा करने की इच्छा जगी। उसी दिन शाम को वह एक मेले में गए। वहां एक गुब्बारेवाले को मुंह से गुब्बारा फुलाते देख उनके मन में कान से गुब्बारा फुलाने का विचार आया।

पांडे के घरवाले भी पहले उनके इस विचार पर हंसे। घरवालों को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, क्योंकि कान से गुब्बारा फुलाना नामुमिकन ही था। दो वर्ष तक प्रतिदिन अभ्यास करने के बाद धीरे-धीरे वह अपने कानों से तेज हवा निकालकर गुब्बारा फुलाने में कामयाब होने लगे।

धीरे-धीरे उनके इस हुनर की चर्चा आस-पास के लोगों में होने लगी। अब तो दूसरे जिलों के लोग भी पांडे के इस विचित्र हुनर को देखने आते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+