नक्सलियों के बंद से झारखण्ड में रेल, सड़क यातायात प्रभावित
रांची, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों के अभियान 'ऑपरेशन ग्रीनहंट' के विरोध में नक्सलियों के 72 घंटे के बंद से रविवार को झारखण्ड में रेल और सड़क यातायात काफी अधिक प्रभावित हुआ।
रेल अधिकारियों ने 11 रेलगाड़ियों को रद्द करने और पांच के मार्ग में बदलाव करने का फैसला किया। इनमें रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है। झारखण्ड के 80 प्रतिशत रेलवे स्टेशन नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं।
हटिया रेल डिविजन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मौजूदा स्थिति में केवल ऐहतियात ही नक्सली खतरे को कम करने का उपाय है। नक्सलियों ने यात्री रेलगाड़ियों को निशाना बनाना शुरू किया है इससे उनको रद्द करना या मार्ग परिवर्तन ही एकमात्र उपाय है।"
सड़क यातायात भी काफी अधिक प्रभावित रहा। लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं और राजमार्ग सूने रहे। खानों के इलाकों में भी यातायात ठप रहा।
नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीनहंट के विरोध में बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications