उड़ीसा में नक्सलियों ने एक की हत्या की
रेलवे के एक मजदूर ठेकेदार सुक्रू ओराम को नक्सलियों ने शनिवार रात कुमाकेला गांव स्थित उसके घर से अगवा कर लिया था। रविवार को चम्पाझारन इलाके से शव बरामद किया गया।
बनाई के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी सुर्दशन सेठी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने सुक्रू ओराम को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी।"
बनाई इलाके में गत 10 दिनों में नक्सली तीन लोगों की हत्या कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications