मप्र में 159 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं लंबित
लेाक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में बिसेन ने कहा कि जनता से जुड़ी योजनाओं को समय सीमा तय कर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "लंबित पेयजल योजनाओं का आकलन किया जाए, बजट का प्रावधान करें और बजट न होने पर अन्य स्रोतों से जुटाने की कोशिश हो।"
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 145 पेयजल योजनाओं में से 119 पूरी हो चुकी हैं और शेष पर कार्य जारी है। इनमें से 16 योजनाओं का क्रियान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और 12 का शहरी निकायों द्वारा किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications