कोलकाता में सड़क हादसे में एक मरा, पांच घायल
कोलकाता , 6 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के दूसरे हुगली पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पांच वाहनों को टक्कर मार देने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच बुरी तरह जख्मी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात लकड़ी से लदा एक ट्रेलर कोलकाता से टोल प्लाजा की तरफ आ रहा था, नियंत्रण खोने की वजह से उसने पांच अन्य वाहनों को पुल पर टक्कर मार दी।
एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस हादसे में करीब 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद यातायात नियंत्रण व्यवस्था के विरोध में कुछ लोगों रात को पुल इकट्ठा होकर उपद्रव किया। नाराज स्थानीय लोगों ने दूसरे हुगली पुल पर बने यातायात पुलिस केंद्र पर पथराव भी किया।
बाद में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications