मियामी में गिरा मालवाहक विमान का विशालकाय टुकड़ा
न्यूयार्क, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक मॉल की पार्किं ग में शुक्रवार को एक मालवाहक विमान का 18 फुट लंबा टुकड़ा टूटकर गिर गया।
समाचार पत्र 'मियामी हेराल्ड' के अनुसार कार के आकार वाले इस टुकड़े के गिरने की वजह से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह विमान चिली से आ रहा था और नीचे उतरते समय यह हादसा हुआ। हालांकि मालवाहक विमान सुरक्षित तरीके से नीचे उतर आया।
समाचार पत्र ने संघीय उड्डयन प्रशासन की प्रवक्ता कैथलीन बर्गेन के हवाले से लिखा है कि एटलस एअर कार्गो 747 ने सेंटियागो, चिली से उड़ान भरी थी और वह रनवे नौ एल पर उतरने की तैयारी में था, उसी समय विमान का एक भारी भरकम टुकड़ा पार्किं ग में गिर गया।
समाचार पत्र से पुलिस प्रमुख रिकाडरे गोमेज ने कहा, "आज हम सचमुच भाग्यशाली रहे, अगर यह हादसा सप्ताहांत में हुआ होता तो निश्चित रूप से मुसीबत बढ़ जाती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications