बिहार में नक्सलियों के 72 घंटे के बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दा ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों के बंद को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पटना में सरकारी संपत्ति, होटलों, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को चौक-चौराहों सहित रेलवे स्टेशनों और सरकारी भवनों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। दा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बंद को लेकर केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बल तथा राज्य अनुशांगिक बल (सैप) के अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जेलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं और कैदियों से मिलने आने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी ने बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखण्ड में सात फरवरी से 72 घंटे का बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications