राहुल केरल पहुंचे, मुंबई दौरे को सफल बताया
उल्लेखनीय है कि शिव सेना की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए राहुल ने शुक्रवार को मुंबई का न सिर्फ दौरा किया था बल्कि लोकल ट्रेन में सफर कर आम आदमी के हमराही भी बने थे। आम आदमी की तरह उन्होंने एटीएम से पैसे भी निकाले थे।
राहुल ने यहां कहा, "शिव सेना के 15-20 कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मेरा विरोध कर रहे थे जबकि हजारों लोग मेरा स्वागत भी कर रहे थे।"
राहुल शनिवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से यहां पहुंचे। वह सीधे पार्टी की छात्र इकाई के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने तीन छात्र नेताओं से अपनी-अपनी बात रखने को कहा। राहुल ने इन तीनों छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि वह उनकी बात दिल्ली में उठाएंगे।
राहुल ने छात्र नेताओं से यह भी कहा कि अगली बार जब वह राज्य के दौरे पर आएंगे तो कन्नूर के छात्रों से मिलना पसंद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications