तेल कंपनियों के शेयरों में उछाल

Petrol
ईंधन की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी की विशेषज्ञ समिति की सिफ़ारिश का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर पड़ा है. गुरुवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में तेल कंपनियों के शेयर में चार फ़ीसदी तक की उछाल दर्ज की गई है.

गेल इंडिया के शेयरों में 3.34 फ़ीसदी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरों की क़ीमतों में 2.43 फ़ीसदी की उछाल आई है. दस कंपनियों के शेयरों वाले बीएसई के तेल और गैस सूचकांक में अभी तक 67.21 अंकों की उछाल आई है. गेल इंडिया और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अलावा जिन तेल कंपनियों के शेयरों में उछाल आई है, वे हैं- ओएनजीसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल.

सकारात्मक रुख़

जानकारों का कहना है कि विशेषज्ञ समिति की सिफ़ारिश के मद्देनज़र बाज़ार ने तेल कंपनियों के प्रति सकारात्मक रुख़ अपनाया है. बुधवार को किरीट पारिख समिति ने सिफ़ारिश की थी कि पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों को नियंत्रण से मुक्त किया जाए.

इस समिति ने एलपीजी गैस सिलिंडर की क़ीमतों में 100 रुपए और मिट्टी के तेल की क़ीमतों में छह रुपए प्रति लीटर बढ़ोत्तरी की सिफ़ारिश की है. इस समिति का गठन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था.

मौज़ूदा अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के मुताबिक़ चले तो इस समय समिति की सिफ़ारिशों को लागू करने पर पेट्रोल की क़ीमत 3-4 रुपए प्रति लीटर और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+