दिल्ली में झुग्गीवासियों को मिलेंगे 8000 मकान
मंत्रिमंडल ने क्लस्टर योजना के अंतर्गत निजी कंपनियों द्वारा स्टैंडर्ड मॉडर्न सिटी बसें शामिल करने की अनुमति दी है और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों के मार्ग पर और आसपास 1000 से अधिक आधुनिक बस क्यू शेल्टर निर्माण की मंजूरी भी दे दी है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को ये निर्णय लिए गए।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए दीक्षित ने कहा कि मंत्रिमंडल ने राजीव रत्न आवास योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को कम लागत के 7900 मकान आवंटित करने की मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने इसके लिए संशोधित नीति दिशा-निर्देश स्वीकृत किए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं निवेश विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) द्वारा बवाना, नरेला, भोरगढ़, घोघा और बापरौला में 7900 फ्लैट बना लिए गए हैं जो कि आवंटन के लिए लगभग तैयार हैं। 44 जेजे क्लस्टर के निवासियों को फिलहाल ये मकान आवंटिन किए जाएंगे जिससे इनका पूर्ण विकसित बहुमंजिली रिहायशी परिसर में पुनर्वास संभव हो सके। इस परिसर में स्कूल, आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकानें और नजदीकी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मुहैया करवाई जाएगी।
फ्लैट का औसत आकार 25 वर्गमीटर कारपेट क्षेत्र होगा। आवंटी को केवल 60 हजार रुपये का योगदान देना होगा जो राशि आसान कर्ज पर उपलब्ध करायी जाएगी। भारत सरकार 1,19,000 रुपये का योगदान देगी जबकि दिल्ली सरकार का योगदान 62 हजार रुपये होगा। जिस एजेंसी की जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी बसी है वह प्रति फ्लैट लगभग 90 हजार रुपये का योगदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications