The Odyssey और Ramayana में कैसी समानता? छप्पड़फाड़ कमाई कर रही क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में क्या है खास?

The Odyssey and Ramayana: हजारों साल पहले, जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के बीच आधुनिक संचार का कोई साधन नहीं था, तब भी विभिन्न सभ्यताओं ने अपने इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और दिव्य घटनाओं को दर्ज किया था। हैरानी की बात ये है कि अलग-अलग महाद्वीपों में विकसित इन परंपराओं में कई ऐसी समानताएं मिलती हैं, जो आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।

'द ओडिसी' की बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार परफॉर्मेंस
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलन की मूवी 'द ओडिसी' (The Odyssey) बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार परफॉर्म करती नजर आ रही है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और भारत से लेकर विदेश तक ये फिल्म छप्पड़फाड़ कमाई करती दिख रही है।

The Odyssey

'द ओडिसी' और महाकाव्य 'रामायण' के बीच कुछ दिलचस्प समानताएं

इस फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा के बीच एक बार फिर ये सवाल उठने लगा है कि करीब 3,000 साल पुराने यूनानी कवि होमर के महाकाव्य 'द ओडिसी' और भारतीय महाकाव्य 'रामायण' के बीच कुछ दिलचस्प समानताएं दिखाई देती हैं। वहीं, कुछ लोग इस संदर्भ में इस्लामी परंपराओं का भी उल्लेख करते हैं। Oneindia.com के संपादक एके खान (AK Khan) ने फिल्म द ओडिसी देखकर अपने कुछ विचार लोगों के साथ शेयर किए हैं।

1. धनुष की परीक्षा

-रामायण में माता सीता के स्वयंवर के दौरान भगवान श्रीराम अपनी दिव्य शक्ति का परिचय देते हुए भगवान शिव के दिव्य धनुष 'पिनाक' को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं और आखिरकार वह धनुष टूट जाता है। ये धनुष इतना विशाल और भारी बताया गया है कि उसे लाने-ले जाने के लिए सैकड़ों लोगों की जरूरत पड़ती थी। श्रीराम का ये कार्य उनके वास्तविक सामर्थ्य और योग्य वर होने का प्रमाण देता है।

-इसी तरह होमर के 'द ओडिसी' में भी एक अहम प्रसंग आता है। सालों बाद भेष बदलकर अपने राज्य इथाका लौटे राजा ओडीसियस अपनी पहचान साबित करने के लिए अपने प्रसिद्ध धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। महल में मौजूद अनेक शक्तिशाली वर-प्रत्याशी उस धनुष को चढ़ाने में असफल रहते हैं लेकिन ओडीसियस ये कार्य आसानी से कर लेते हैं। इसके बाद ही उनकी वास्तविक पहचान सामने आती है और उन्हें इथाका का वैध राजा माना जाता है।

2. 'अतिथि देवो भव' और यूनानी परंपरा 'जेनिया'

-भारतीय संस्कृति में 'अतिथि देवो भव' का सिद्धांत सदियों से सम्मानित रहा है। इसका अर्थ है कि घर आए अतिथि को भगवान के समान सम्मान दिया जाना चाहिए, चाहे उसकी सामाजिक स्थिति कुछ भी हो।

-प्राचीन यूनान में भी इसी तरह की एक परंपरा थी, जिसे 'ज़ेनिया' (Xenia) कहा जाता था। इसके अनुसार अजनबियों का स्वागत करना, उन्हें सुरक्षा देना और उनका सम्मान करना धार्मिक कर्तव्य माना जाता था क्योंकि ये विश्वास था कि देवता कभी भी साधारण यात्री का रूप धारण करके लोगों की परीक्षा ले सकते हैं।

-'द ओडिसी' में ये सिद्धांत पूरी कहानी का अहम हिस्सा है। ओडीसियस कई बार इसलिए बच निकलते हैं क्योंकि कुछ लोग जेनिया का पालन करते हैं जबकि जो लोग इस परंपरा का उल्लंघन करते हैं, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। भेष बदलकर इथाका लौटने के बाद भी ओडीसियस पहले लोगों की निष्ठा और अतिथि-सत्कार की भावना की परीक्षा लेते हैं और उसके बाद ही अपनी असली पहचान उजागर करते हैं।

3. एक आंख वाले दैत्य

-'द ओडिसी' का सबसे मशहूर राक्षस पॉलीफेमस (Polyphemus) है, जो साइक्लोप्स जाति का एक विशालकाय दैत्य है। उसके माथे के बीचोंबीच केवल एक आंख होती है। वह ओडीसियस और उनके साथियों को एक गुफा में कैद कर लेता है। ये प्रसंग यूनानी पौराणिक कथाओं का सबसे मशहूर हिस्सा माना जाता है और आधुनिक फिल्म रूपांतरणों में भी इसे प्रमुखता से दिखाया जाता है।

-रामायण में भी एक ऐसे ही राक्षस का उल्लेख मिलता है, जिसका नाम कबंध (Kabandha) है। वनवास के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण का सामना कबंध से होता है। उसका शरीर अत्यंत विकराल बताया गया है और उसका स्वरूप सामान्य मनुष्यों से बिल्कुल अलग है। हालांकि कबंध और पॉलीफेमस के रूप-रंग में कई अंतर हैं लेकिन दोनों ही अपने-अपने महाकाव्यों में ऐसे शक्तिशाली राक्षस हैं, जिन्हें नायक को अपने आगे के सफर के लिए परास्त करना पड़ता है।

-इस्लामी परंपरा में भी एक आंख से जुड़ा एक अहम पात्र मिलता है, जिसे अल-मसीह अद-दज्जाल (Al-Masih ad-Dajjal) कहा जाता है। हदीस साहित्य के अनुसार दज्जाल की एक आंख खराब या विकृत थी और उसे कयामत से पहले एक दूरस्थ द्वीप पर रोके जाने का उल्लेख मिलता है। हालांकि दज्जाल का चरित्र पॉलीफेमस या कबंध की तरह किसी वीरगाथा का राक्षस नहीं है बल्कि वह इस्लामी मान्यता के अनुसार कयामत से पहले आने वाली बड़ी परीक्षाओं और भ्रम का प्रतीक माना जाता है।

महाकाव्यों और धार्मिक परंपराओं में एक जैसा क्या है?

दुनिया की अलग-अलग सभ्यताओं में रचे गए इन महाकाव्यों और धार्मिक परंपराओं में कुछ कथात्मक समानताएं जरूर दिखाई देती हैं। हालांकि इतिहासकार और धर्म विशेषज्ञ इन समानताओं की अलग-अलग व्याख्या करते हैं और इनके बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध पर एकमत नहीं हैं। फिर भी ये समानताएं इस बात को दर्शाती हैं कि मानव सभ्यता की प्राचीन कथाएं आज भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बनी हुई हैं और विभिन्न संस्कृतियों के बीच विचारों और कथाओं की तुलना को प्रेरित करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+