भारत जाफना में जल्द खोलेगा वाणिज्य दूतावास
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में तमिल लड़ाकों के सफाए के बाद अब भारत जल्द ही जाफना में एक वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके जरिए युद्ध के कारण तबाह हुए उस इलाके में पुनर्निर्माण कार्यो में मदद मिलेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि वाणिज्य दूतावास खोलने से संबंधित सभी मामलों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कोलंबो ने भी भारत के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
वाणिज्य दूतावास खोलने का निवेदन पिछले वर्ष मई महीने में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की पराजय तथा उसके प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन के मारे जाने के तत्काल बाद किया गया था।
भारत को उम्मीद है कि जाफना में वाणिज्य दूतावास खुल जाने के बाद भारत और वहां की तमिल आबादी के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। श्रीलंका के उत्तरी छोर पर स्थित जाफना पूरी तरह तमिल आबादी वाला क्षेत्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications