लुढ़कने के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 51 अंक चढ़ा (राउंडअप)

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.09 अंक चढ़कर 16,357.96 पर और निफ्टी 14.80 अंकों की बढ़त से साथ 4882.05 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 16253.82 पर खुला। सेंसेक्स ने 16390.31 के उच्चतम और 15982.08 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया। निफ्टी 1.10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4866.15 पर खुला। इसने 4893.70 के ऊपरी और 4766.00 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 65.29 अंक चढ़कर 6509.80 पर और स्मॉलकैप 97.79 अंक चढ़कर 8232.68 पर बंद हुआ।

आरबीआई ने शुक्रवार को उच्च महंगाई को देखते हुए सीआरआर बढ़ाकर 5.75 फीसदी करने की घोषणा की। इसके बाद शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया। एक समय प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16 हजार के नीचे 15982.08 के स्तर तक चला गया। निफ्टी सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया।

दिन का कारोबार बंद होने के साथ बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से नौ में तेजी का रुख देखा गया। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.99 फीसदी की तेजी आई। रियल्टी (2.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.26 फीसदी), बिजली (1.12 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (1.05 फीसदी) सेक्टर में अच्छी बढ़त देखी गई। दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.86 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा धातु (1.56 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में (0.76 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में करोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1471 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 1354 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। 62 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+