प्रसिद्ध उपन्यासकार सैलिंगर का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैलिंगर के प्रतिनिधि फाइलिस वेस्टबर्ग ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की।
वर्ष 1951 में प्रकाशित किताब 'द कैचर इन द राई' के लेखक सैलिंगर का निधन न्यू हैम्पशर स्थित उनके आवास में बुधवार को हुआ था।
सैलिंगर का जन्म 1919 में न्यूयार्क में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने सेना में सेवा दी थी। बाद में उनकी कई कहानियां न्यूयार्कर पत्रिका में छपी। अपनी कहानियों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications