पास्को विरोधी आंदोलन तेज

पटनायक ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यंग-बक को मंगलवार को आश्वासन दिया कि पास्को परियोजना के काम को गति दी जाएगी। पटनायक के इस आश्वासन के कुछ ही घंटे बाद पास्को प्रतिरोध संग्राम समिति ने अपना आंदोलन तेज कर दिया। फिलहाल परियोजना का काम रुका पड़ा है।

कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित पास्को परियोजना स्थल के पास आंदोलन करने का निश्चय किया है। ये कार्यकर्ता परियोजना के कारण होने वाले विस्थापन का विरोध कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि इस परियोजना के कारण उनकी अच्छी-भली खेती चौपट हो जाएगी।

पास्को प्रतिरोध संग्राम समिति के प्रवक्ता प्रशांत पइकरे ने कहा है, "हमने बालीतुथा में अनिश्चितकालीनआंदोलन करने का निश्चय किया है। गादाकुजंगा, धिंकिया और नुआगांव के लिए रास्ता यहीं से होकर जाता है। यह आंदोलन दिन-रात 24 घंटे जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा, "हमने यह भी तय किया है कि पास्को, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को प्रस्तावित स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

ज्ञात हो कि दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनियों में से एक, पास्को ने उड़ीसा सरकार के साथ जून 2005 में तटीय जगतसिंहपुर जिले के पारादीप कस्बे के पास इस परियोजना को स्थापित करने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए थे। परियोजना 2016 तक स्थापित की जानी है। देश में यह सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है।

लेकिन यह परियोजना विभिन्न कारणों से पिछले दो वर्षो से रुकी पड़ी है। इसमें स्थानीय लोगों का विरोध भी एक बड़ा कारण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+