छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद गणतंत्र दिवस मनाया गया
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार नक्सली हिंसा से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।
दत्त ने कहा, "लोगों और जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार नक्सली हिंसा से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए लोगों को भी समर्थन करना होगा। "
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बस्तर क्षेत्र में जगदलपुर में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नक्सली हिंसा का खात्मा जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications