'वीर' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के बावजूद सलमान खान की महत्वाकांक्षी फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म सप्ताह की शुरुआत में 45 फीसदी का औसत कारोबार भी पार नहीं कर पाई।
फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित की गई परन्तु दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही।
नोएडा में स्थित स्पाइस सिनेमा (प्रोग्रामिंग एवं संचालन) के प्रबंधक अमित अवस्थी ने आईएएनएस को बताया, " फिल्म 'वीर' औसत रही। शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 44 फीसदी का कारोबार किया। रविवार को इसकी कारोबार 39 फीसदी दर्ज किया गया। जिसे मिलाकर पूरे सप्ताह का औसत कारोबार 43 फीसदी रहा। "
उन्होंने बताया, "इसके कारोबार में अभी करीब 30-35 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है। हम प्रत्येक दिन फिल्म के 19 शो दिखाते हैं और अगले हफ्ते हम इसके प्रतिदिन आठ शो ही दिखाएंगे।"
इस फिल्म की कहानी सलमान खान ने 20 साल पहले लिखी थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications