मप्र में 2 बच्चों के बाद नसबंदी कराने वालों को मिलेगा पुरस्कार
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने बताया है कि आबादी पर नियंत्रण और बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के मकसद से 'प्रेरणा योजना' शुरू की जा रही है। उनका मानना है कि इस योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों में जागरूकता आएगी और वे बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित होंगे। इस योजना के तहत दंपतियों को 15 से 19 हजार रुपये तक के विकास पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
मिश्रा ने कहा कि 19 वर्ष की उम्र के बाद विवाह करने पर पांच हजार रुपये का विकास पत्र दिया जाएगा। 21 वर्ष की आयु में लड़का होने पर पांच और लड़की के होने पर सात हजार रुपये तथा 24 वर्ष की आयु में दूसरी संतान के रूप में लड़की के होने पर सात हजार रुपये और लड़का होने पर पांच हजार रुपये के विकास पत्र दिए जाएंगे साथ में शर्त होगी कि एक वर्ष बाद परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications