ड्रोन हमले में '15 चरमपंथी' मारे गए

पाकिस्तान में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि अमरीका के ड्रोन हमले में कम से कम 15 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं.
अधिकारियों के मुताबिक़ ये ड्रोन हमला अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे क़बायली इलाक़े दक्षिणी वज़ीरिस्तान में हुआ.
एक अधिकारी ने यह बताया है कि ड्रोन हमले में एक गाँव के उस परिसर को निशाना बनाया गया, जिसे चरमपंथी अपने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे.
ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिनों पहले ये ख़बर आई थी कि एक मिसाइल हमले में तालेबान नेता हकीमुल्लाह महसूद घायल हो गए हैं.
हमला तेज़ पिछले महीने एक आत्मघाती हमलावर ने अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के सात एजेंटों को मार दिया था.
पिछले महीने एक आत्मघाती हमलावर ने अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के सात एजेंटों को मार दिया था.
उसके बाद से ही अमरीका ने पाकिस्तान के क़बायली इलाक़ों में ड्रोन हमला तेज़ कर दिया है.
इस साल अमरीका अब तक 10 ड्रोन हमले कर चुका है. पाकिस्तान का क़बायली इलाक़ा अल क़ायदा और तालेबान चरमपंथियों की शरणस्थली माना जाता है.
पाकिस्तान की सेना भी इस इलाक़े में सैनिक अभियान चला रही है जबकि इससे सटे अफ़ग़ानिस्तान के इलाक़ों में अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने भी अपना अभियान तेज़ कर दिया है.












Click it and Unblock the Notifications