असम में ग्रेनेड हमले में एक की मौत, 6 घायल
गुवाहाटी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। असम के उदालगुरी शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक शक्तिशाली ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस को संदेह है कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) ने इस हमले को अंजाम दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शाम करीब 6.45 बजे मोटरसाइकिल सवार विद्रोहियों ने भीड़भाड़ वाले बाजार में ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एनडीएफबी असम में बोडो जनजाति के लिए अलग राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications