तालिबान के आत्मसमर्पण कर चुके लड़ाकों के लिए इंग्लैण्ड जुटाएगा धन
लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आत्मसमर्पण कर चुके तालिबानी लड़ाकों के लिए ब्रिटिश सरकार ने धन जुटाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय कोष के गठन का प्रस्ताव रखा है।
एक समाचार पत्र 'गार्जियन' के हवाले से शुक्रवार को बताया गया है ब्रितानी अधिकारी एक अंतर्राष्ट्रीय पहल करना चाहते हैं। अफगानिस्तान मसले पर एक वैश्विक सम्मेलन 28 जनवरी को इंग्लैण्ड में आयोजित किया जाएगा।
इंग्लैण्ड के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि सम्मेलन में 'पुनर्एकत्रीकरण कार्यक्रम' पर सबकी आम सहमति बन जाएगी। इससे जो अफगानी तालिबान विचारधारा से सहमत नहीं हैं वह पुन: आम जीवन में आसानी से लौट सकते हैं।
मिलिबैंड ने ब्रिटिश संसद में कहा, "उग्रवाद नागरिकों की भारी सहमति और मौन पर निर्भर करता है। ज्यादातर लोग तालिबान से घृणा करते हैं परन्तु प्रतिशोध में किए जाने वाले हमले से डरते हैं।"
मिलिबैंड ने कहा, "लेकिन सही राजनैतिक रणनीति और उचित सैन्य संतुलन से हम उन पर जीत हासिल कर सकते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications