हादसे के 100 दिन बाद केरल में शुरू हुआ नौकाविहार
वन मंत्री बिनॉय विस्वम ने आईएएनएस से कहा, "आज (शुक्रवार) से नौवहन शुरू करने वाली सभी नौकाएं नौकाविहार के लिए प्रमाणित हैं। हम और जोखिम नहीं ले सकते इसलिए हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि जो भी लोग नौकाविहार करें उनके पास लाइफ जैकेट्स हों।"
विधायक ई. एस. बिजीमोल शुक्रवार को नौकाविहार करने वाले लोगों में शामिल थे।
बिजीमोल ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया था कि नौवहन के दौरान सुरक्षा आवश्यकताएं पूरी हों।
पिछले वर्ष 30 सितम्बर को 87 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका यहां झील में पटल गई थी और 45 पर्यटकों की डूबकर मौत हो गई थी।
इस हादसे के बाद थेक्कडी वीरान नजर आने लगा था। थेक्कडी झील में जंगलों के बीच नौकाविहार पर्यटन का विशेष आकर्षण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications