उड़ीसा सरकार को पॉस्को पर लोगों का भरोसा जीतने की उम्मीद
जगतसिंहपुर जिले में प्रस्तावित इस परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों द्वारा पॉस्को के चार अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना के एक दिन बाद सरकार द्वारा दिए गए इस बयान में कहा गया है कि इस मसले पर जनता की आपत्तियां दूर की जाएंगी।
राज्य के इस्पात एवं खनन सचिव ए.एम.आर दालवई ने एक बयान में कहा, "हमने इस पर अमल की प्रक्रिया तेज कर दी है, क्योंकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसके लिए वन भूमि के अधिग्रहण की अनुमति दे दी है।" उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "अब हम पुनर्वास पैकेज पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक बार जब यह तैयार हो जाएगा, हम इस पर आरपीडीएसी की सहमति हासिल करेंगे।" सरकार ने आरपीडीएस (पुनर्वास एवं परिधीय विकास प्राधिकार समिति) की स्थापना परियोजना से जुड़े विभिन्न मसलों के निष्पादन के लिए की है। इस परियोजना का विरोध कर रहे संगठन एंटी पॉस्को समिति के प्रवक्ता प्रताप पैकरे ने कहा कि लोगों का अभियान जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications