इराक बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंची
बगदाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इराक के दक्षिणी शहर नजफ में गुरुवार को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 27 हो गई है और इनमें 111 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि नजफ में गुरुवार को कुछ ही मिनटों के अंतर पर तीन बम विस्फोट हुए थे। इस शहर में शियाओं के सबसे अधिक शैक्षिक धार्मिक स्थल हैं।
शिया मुसलमानों की महत्वपूर्ण इमाम अली दरगाह को जाने वाले रास्ते पर एक बाजार में दो विस्फोट हुए थे।
सूत्रों ने बताया है कि तीसरा बम एक कार में था और जब वहां बहुत से लोग मौजूद थे तभी वह फट गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा था कि पिछले सप्ताहों में हुए विस्फोटों में कम से कम 14 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications