सूर्यग्रहण: उड़ीसा में विशेष भोज का आयोजन

तारामंडल ने सूर्यग्रहण से जुड़े अंधविश्वासों के खिलाफ विशेष भोज का प्रबंध किया था। दरअसल ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण करने से नुकसान होता है।

तारामंडल के उप निदेशक शुभेंदु पटनायक ने कहा कि लोगों को अंधविश्वास से दूर रखने के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों को अंधविश्वास से दूर रखना आसान नहीं है लेकिन इसके लिए प्रयास अवश्य करना चाहिए।

सहस्राब्दी के सबसे लंबा सूर्यग्रहण कुंडलाकार है। यह सुबह 11.05 बजे से आरंभ हुआ और अपराह्न 3.35 पर खत्म होगा। सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और इसकी छाया सूर्य पर पड़ती है, जिसकी वजह से सूर्य आंशिक अथवा पूरी तरह ढक जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+