दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश घोषित करेंगे संपत्तियों का ब्योरा
मुख्य न्यायाधीश अजित प्रकाश शाह, न्यायमूर्ति एस.मुरलीधरन और न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की खण्डपीठ ने कहा, "हम भी अगले सप्ताह तक अपनी संपत्तियों का ब्योरा घोषित कर देंगे।"
अदालत ने अपनी एक सदस्यीय पीठ के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया था कि देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद सूचना का अधिकार (आरटीआई) के दायरे में आता है और न्यायाधीशों को उस दायरे के तहत अपनी संपत्तियों का ब्योरा घोषित करना चाहिए।
केरल और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने पहले ही अपनी संपत्तियों का ब्योरा घोषित कर दिया है। इलाहाबाद और दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी अपनी संपत्तियों की घोषणा के लिए प्रस्ताव पारित कर दिए हैं।
आरटीआई के महत्व को रेखांकित करते हुए खंडपीठ ने कहा, "आरटीआई का व्यापक प्रभाव है। इस तरह की सूचनाएं हासिल करने वाले नागरिकों को सूचना का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications