आनंद विहार मेट्रो लाइन का उद्घाटन

मेट्रो नेटवर्क की इस चौथी लाइन पर पांच स्टेशन-लक्ष्मीनगर, निर्माण विहार, प्रीत विहार, कड़कड़डूमा और आनंद विहार हैं। अंतिम दोनों स्टेशनों पर पार्किं ग की सुविधाएं हैं। हर रोज करीब 100,000 यात्रियों के इस मार्ग पर मेट्रो सेवा का उपयोग करने की उम्मीद है।
मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि वे इस मार्ग पर तीन या चार रेलगाड़ियों को लगाएंगे। वर्ष 2002 में छोटे पैमाने पर सेवाएं शुरू करने वाली मेट्रो से इस समय प्रतिदिन करीब 900,000 यात्री सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications