नंदनकानन चिड़ियाघर में सर्दी से बचाव के लिए कंबल
चिड़ियाघर के उप निदेशक एस. एन. महापात्रा ने आईएएनएस को बताया, "पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए चिड़ियाघर में चिंपांजी सहित अन्य जानवरों के लिए कंबल और अजगरों के लिए भूसे की व्यवस्था की गई है।"
उन्होंने बताया कि सर्दी से बचाने के लिए पक्षियों, बंदरों और गिलहरियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली के बल्ब भी लगाए गए हैं।
पात्रा ने बताया, "चिड़ियाघर में शेर, बाघ और हाथी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ये जानवर सर्दी का सामना करने में सक्षम हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications