ऑटो एक्सपो : मारुति ने प्रदर्शित किया नई कार का कांसेप्ट
कंपनी के प्रबंध कार्यकारी अधिकारी (इंजीनियरिंग) आई. वी. राव ने कहा, "यह कार का कांसेप्ट प्रोटोटाइप है जिसे हमने लांच किया है। इसे 'आर-3' नाम दिया गया है।"
कंपनी छोटी कारों की रेंज में अपनी इलेक्ट्रिक कार 'इको' भी लांच करेगी। यह भी एक पारिवारिक कार होगी। इसे दो श्रेणियों में लांच किया जाएगा।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकानिशी ने संवाददाताओं से कहा, "कच्ची माल की कीमतों में वृद्धि, महंगाई और रुपये के मुकाबले येन में उछाल के बावजूद मारुति अपनी बिक्री बढ़ाए रखने में कामयाब रहेगी।"
उनसे जब यह पूछा गया कि क्या अगले तीन वर्षों तक मारुति 50 फीसदी भारतीय बाजार पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहेगी तो उन्होंने कहा, "इस साल यह आसान काम नहीं है क्योंकि कई नई कारें लांच हो रही हैं। हमें इसके लिए तैयारी करनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications