मुंबई में 7वीं में पढ़ने वाले छात्र का शव बरामद
मुंबई के दादर पश्चिम इलाके में स्थित शारदाश्रम ब्वॉज हाई स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र एकनाथ पाटील का शव स्कूल के बाथरूम में रस्सी से लटका पाया गया।
उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "हां, यह घटना स्कूल में माध्यमिक वर्ग में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हमलोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हमारे पास और ज्यादा जानकारी नहीं है।"
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications