शिकारियों ने चिल्का झील की दुर्लभ डॉल्फिन को मार डाला
भुवनेश्वर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा की चिल्का झील में शिकारियों ने एक दुर्लभ इरावदी डॉल्फिन को मार डाला है।
जिला वन अधिकारी बिमल आचार्य ने आईएएनएस से कहा, "हमने चिल्का तट पर फानडानासी क्षेत्र से रविवार शाम इसका शव बरामद किया है। मछली पकड़ने के हुक से इसे मारा गया है क्योंकि उसके शव में हुक फंसा हुआ देखा गया।"
वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक वर्ष में मरने वाली यह छठी डॉल्फिन है। इससे पहले झील के परिकुद और कालिजई क्षेत्रों में पांच डॉल्फिन मारी जा चुकी हैं।
चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जो 146 इरावदी डॉल्फिनों का घर है।
आचार्य ने कहा, "शिकार पर नजर रखने के लिए हमने दो दस्ते बनाए हैं। ज्यादातर डॉल्फिन कालिजई क्षेत्र में मारी गई हैं।"
वन्य जीव अधिकारियों ने कहा कि डॉल्फिन की मौत का कारण जानने के लिए सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications