'अल्लाह' मसले पर मलेशियाई प्रधानमंत्री ने की शांति की अपील
कैथोलिक साप्ताहिक 'हेराल्ड' के मास्टहेड पर 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत यहां के उच्च न्यायालय ने दी थी। इसके बाद 13 गैर सरकारी संगठनों ने इसका बड़े पैमाने पर विरोध करना आरंभ कर दिया। सरकार ने इस फैसले के विरोध में अपील करने का फैसला किया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार रज्जाक ने रविवार को कहा कि इस संवदेनशील मसले का हल समझदारी से खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम मुसलमानों की भावनाओं को समझते हैं और हमें उसका ख्याल भी है। यह एक संजीदा मसला है और इसने सभी मुसलमानों के दिल को छुआ है।"
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "अदालत के फैसले के बाद यहां व्यापक रूप से भावनाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। परंतु मुझे उम्मीद है कि हम शांति बनाए रखेंगे। इस मामले की अपील करने दीजिए और संघीय न्यायालय को इस फैसला करने दीजिए।"
उल्लेखनीय है कि मलेशिया में इस्लाम के अलावा बौध, ईसाई, हिंदू और सिख धर्म के अनुयायी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications