नेवार्क हवाई अड्डे पर सुरक्षा चूक से भारतीय उड़ानों में विलंब (लीड-1)
परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के अनुसार सुरक्षा की चूक स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 5.30 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार सोमवार सुबह चार बजे) सी टर्मिनल पर हुई। एक व्यक्ति आम लोगों की ओर से सुरक्षा जांच से गुजर चुके लोगों के बीच गलत रास्ते से घुस गया।
सीएनएन ने खबर दी है कि सभी यात्रियों की दोबारा जांच की गई और तब तक किसी भी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई।
टीएसए प्रवक्ता एóो डेविस ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी हवाई अड्डे पर लगे सभी वीडियो कैमरों के टेपों की जांच करके यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह व्यक्ति पहले सुरक्षा जांच से गुजरा था या नहीं।
इस घटना ने मुख्य रूप से नेवार्क पहुंचने वाली उड़ानों में विलंब हुआ और सबसे अधिक कांटीनेंटल एयरलाइंस प्रभावित हुई। हवाई अड्डे को बंद करने से दिल्ली और मुंबई की भी कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications