कोहरे से रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता अनंत स्वरूप ने आईएएनएस से कहा कि सोमवार को लगभग 33 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देर से चल रही हैं और कोहरे की वजह से आठ रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा।
स्वरूप ने कहा, "आठ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है जबकि 33 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देर से चल रही है। दिल्ली से रवाना होने वाली तीन रेलगाड़ियों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।"
जिन रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है उसमें काशी विश्वनाथ, महानंदा और नार्थइस्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications