आतंकी फरार होने में दिल्ली पुलिस से जवाब तलब

Escaped Terrorists
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के एक अस्पताल से नाटकीय रूप से फरार हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब-तलब किया है। पुलिस ने हालांकि कहा है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है क्योंकि आतंकवादियों को अस्पताल ले जाने के बारे में उसे कोई सूचना नहीं थी।

उधर दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने इस मामले में रविवार को जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आतंकवादियों की तस्वीरें जारी करते हुए उनके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले में दिल्ली पुलिस से शीघ्र रिपोर्ट मांगी है। रविवार तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने एक बयान जारी कर कहा, "शनिवार को तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के फरार होने के मामले में उपराज्यपाल ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है।"

तीनों आतंकियों की तस्‍वीरें जारी

तीन आतंकवादी- अब्दुल रज्जाक, रफाकत अली और मोहम्मद सिद्दिकी शनिवार को दिल्ली के जी. बी. पंत अस्पताल में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के अधिकारियों को चकमा देते हुए फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने रविवार को इन तीनों की तस्वीरें जारी करते हुए सूचना देने वाले को 50-50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "इन आतंकवादियों से जुड़ी कोई भी सूचना सहायक पुलिस आयुक्त, विशेष शाखा (एसीपी) को दी जा सकती है।"

पुलिस के मुताबिक ये तीनों वर्ष 2000 में दिल्ली हवाईअड्डे से भारी मात्रा में बरामद विस्फोटकों से जुड़े मामले में अभियुक्त हैं। इन तीनों ने सजा पूरी कर ली थी और उन्हें उनके देश भेजा जाना था। मेहता ने कहा कि मामले की जांच उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त करेंगे।

उन्होंने कहा, "पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम जिला) डी. पी. द्विवेदी से एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने के कहा गया है। उनसे उन सभी परिस्थितियों की जांच करने को कहा गया है, जिनके चलते तीनों आतंकवादियों को अस्पताल ले जाने के दौरान सुरक्षा में चूक हुई और वे भाग निकले।"

ताकि रोकी जा सकें इस तरह की घटनाएं

मेहता ने कहा कि जांच से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने में सहायता मिलेगी। उपराज्यपाल ने फरार आतंकवादियों की तलाश के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। तिहाड़ में सजा पूरी करने बाद उन्हें दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की निगरानी में नरेला हिरासत गृह में रखा गया था। तीनों आतंकवादी भीड़भाड़ वाले साइकिल मार्केट से फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है।

शुक्रवार को इनकी आंखों की जांच के लिए जी. बी. पंत अस्पताल के गुरु नानक नेत्र केंद्र लाया गया था। इंडियन रिजर्व बटालियन के उप निरीक्षक को इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जाता है कि ये तीनों साइकिल मार्केट स्थित जामा मस्जिद में भोजन के लिए गए और उसके बाद वापस नहीं आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+