पाक में दो जगह बम धमाके, 6 की मौत

पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में हंगू शहर के नजदीक एक बम विस्फोट की चपेट में आने से प्रांत के पूर्व मंत्री घानी-उर-रहमान और उनके तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी इकबाल खान ने कहा कि रिमोट कंट्रोल के जरिये इस विस्फोट को अंजाम दिया गया। निशाने पर घानी-उर-रहमान थे। विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाजौर जिले में सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications